बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना इस्तीफा देने के बाद गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर रुकी हुई हैं। वो अपनी बहन के साथ रुकी हुई हैं। शेख हसीना की यह दूसरी रात सेफ हाउस में कटी। बांग्लादेश से निकलने के बाद वो अपने साथ ज्यादा सामान नहीं ला सकी थीं। वह सिर्फ 4 सूटकेस और 2 बैग ही लेकर आई थीं। अब खबर आ रही है कि उन्होंने हिंडन एयरबेस में शॉपिंग की है और जरूरत का कुछ सामान खरीदा है। शॉपिंग के दौरान उन्होंने इंडियन करेंसी और बांग्लादेशी करेंसी में पेमेंट किया है।
