Get App

Sundar Pichai : IIT से पढ़ाई और आज 10,000 करोड़ रुपये के हैं मालिक, कैसा रहा है पिचाई का अब तक का सफर

पिचाई की यहां तक सफलता की जर्नी शानदार रही है। उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर से धातु विज्ञान (metallurgy) में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। यहां उन्हें सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। इसके बाद पिचाई ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हायर स्टडीज शुरू की

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Jun 15, 2023 पर 7:53 PM
Sundar Pichai : IIT से पढ़ाई और आज 10,000 करोड़ रुपये के हैं मालिक, कैसा रहा है पिचाई का अब तक का सफर
Google और Alphabet Inc के CEO सुंदर पिचाई दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाने वाले कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव में से हैं।

Google और Alphabet Inc के CEO सुंदर पिचाई दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाने वाले कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव में से हैं। पिचाई ने साल 2022 में 22.6 करोड़ डॉलर यानी करीब 1800 करोड़ रुपये कमाए हैं। पिचाई की इस कमाई में लगभग 21.8 करोड़ डॉलर यानी लगभग 1700 करोड़ रुपये के स्टॉक अवॉर्ड शामिल हैं। साल 2022 में सुंदर पिचाई के नेट वर्थ में 20 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, इसके बावजूद 2022 की IIFL हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार पिचाई की कुल संपत्ति अभी भी 131 करोड़ डॉलर यानी लगभग 10,215 करोड़ रुपये है। इसके चलते पिचाई दुनियाभर के टॉप 10 सबसे अमीर प्रोफेशनल मैनेजर्स की लिस्ट में शामिल हैं।

कैसी रही है पिचाई की यहां तक की जर्नी

पिचाई की यहां तक सफलता की जर्नी शानदार रही है। उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर से धातु विज्ञान (metallurgy) में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। यहां उन्हें सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। इसके बाद पिचाई ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हायर स्टडीज शुरू की। यहां उन्होंने मटेरियल साइंस में एम.एस. की डिग्री हासिल की। इतना ही नहीं, इसके बाद उन्होंने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल में अपना MBA भी पूरा किया।

कैसा रहा है पिचाई का अब तक कैरियर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें