सुप्रीम कोर्ट ने 9,000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी एवं भगोड़े कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya Case) को 4 महीने जेल की सजा सुनाई है। साथ ही शीर्ष अदालत ने 2000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को 4 सप्ताह के अंदर ब्याज के साथ 40 मिलियन डालर जमा करने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर उनकी संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दिए हैं।
