Isha Foundation Row: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (3 अक्टूबर) को ईशा फाउंडेशन के खिलाफ तमिलनाडु पुलिस की जांच पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तमिलनाडु पुलिस हाई कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में आगे कोई कार्रवाई न करे। ईशा फाउंडेशन ने गुरुवार को मद्रास हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट के आदेश में कोयंबटूर पुलिस को निर्देश दिया गया था कि वह उसके खिलाफ दर्ज सभी मामलों का डिटेल्स एकत्र करे और आगे विचार के लिए उन्हें अदालत के समक्ष पेश करे। बता दें कि ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सद्गुरु जग्गी वासुदेव (Sadhguru Jaggi Vasudev) हैं।
