Get App

स्वीडिश यात्री ने Indigo की क्रू मेंबर से की छेड़छाड़, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक स्वीडिश नागरिक को इंडिगो की क्रू मेंबर से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि स्वीडन के एक यात्री ने 30 मार्च को बैंकॉक से मुंबई के बीच उड़ान के दौरान हंगामा कर दिया। यात्री की पहचान क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक वेस्टबर्ग ने कथित तौर पर उस वक्त फ्लाइट के मेंबर्स के साथ गलत व्यवहार किया था

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 01, 2023 पर 6:45 PM
स्वीडिश यात्री ने Indigo की क्रू मेंबर से की छेड़छाड़, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक स्वीडिश नागरिक को गिरफ्तार किया है

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक स्वीडिश नागरिक को गिरफ्तार किया है। स्वीडिश नागरिक को इंडिगो की क्रू मेंबर से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि स्वीडन के एक यात्री ने 30 मार्च को बैंकॉक से मुंबई के बीच उड़ान के दौरान हंगामा कर दिया। यात्री की पहचान क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के तौर पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह खुलासा हुआ है कि घटना के दौरान यात्री नशे की हालत में था।

फ्लाइट में यात्री ने किया गलत व्यवहार

पुलिस के मुताबिक वेस्टबर्ग ने कथित तौर पर उस वक्त फ्लाइट के मेंबर्स के साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया जब खाना परोसा जा रहा था। 62 साल के क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग ने इस दौरान 24 साल की एक क्रू मेंबर को गलत तरीके से छुआ था। घटना के बारे में बताते हुए इंडिगो के चालक दल के सदस्य ने कहा कि समस्या तब शुरू हुई जब मैंने वेस्टबर्ग को सूचित किया कि हमारे पास सी फूड नहीं है। उस वक्त क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग नशे में था।

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लेन की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सबके सामने की एयर होस्टेस से छेड़-छाड़

सब समाचार

+ और भी पढ़ें