स्विट्जरलैंड से इटली के सार्डिनिया में घूमने गई एक टूरिस्ट ने काफी हैरान करने वाली हरकत की। उन्होंने वहां के एक रेस्तरां से एक 200 डॉलर यानी 16,636 रुपए का लॉबस्टर ऑर्डर किया जिसकी कीमत थी। इसे खरीदने के बाद उन्होंने उसे वापिस समंदर में डाल दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब सोशल मीडिया पर इसे यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शंस मिल रहे हैं। महिला ने वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है।
