तमिलनाडु के एक आदमी ने श्रद्धालुओं को बुरी किस्मत से बचाने के लिए एक खास आयोजन किया। पंडित ने 108 किलो मिर्ची पाउडर से स्नान किया। आदी अमावसी त्योहार के खास समय पर धरमपुरी जिले के रामेश्वर मंदिर में ये खास रस्म निभाई गई। ये त्योहार आदी महीने में नए चांद की उपस्थिति में मनाया जाता है। इस दिन लोग पानी में डुबकी लगाते हैं। वहीं नादापनाहल्ली गांव के पंडित को मिर्ची वाले पानी में नहाना होता है।
रस्म की वीडियो हो रही वायरल
देवता की पूजा के बाद किया जाता है स्नान
वीडियो में देखा जा सकता है कि देवता को पैसों का आवरण पहनाया गया है। सभी श्रद्धालु पूजा करते हैं। इसके बाद फल-फूल अर्पित कर ज्योति जलाते हैं। इसके बाद बड़े-बड़े बर्तनों में मिर्ची का घोल तैयार किया जाता है। पंडित थोड़ी देर तक हाथ में तलवार लिए नृत्य करता है इसके बाद सारा मिर्ची वाला पानी पंडित के ऊपर उड़ेल दिया जाता है। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ये पूरी रस्म निभाई जाती है। देखने में ये जितना आसान लग रहा है यकीन मानिए कि उससे भी कई गुना ज्यादा ये मुश्किल होगा।