मुस्लिम बच्चे को थप्पड़ मारने वाली घटना पर टीचर तृप्ति त्यागी ने दी सफाई, बोलीं माता-पिता की तरफ से था सख्ती बरतने का दबाव

तृप्ति त्यागी ने कहा कि बच्चे के माता-पिता की तरफ से उनके ऊपर सख्ती बरतने का दबाव था। त्यागी न कहा कि मैं दिव्यांग हूं इसीलिए मैंने कुछ छात्रों से उसे थप्पड़ मारने को कहा ताकि वह अपना होमवर्क करना शुरू कर दे। इससे पहले, शिक्षिका ने आरोप लगाया था कि उनके बयान को सांप्रदायिक बनाने के लिए वीडियो को एडिट किया गया और काटा गया था

अपडेटेड Aug 27, 2023 पर 11:07 AM
Story continues below Advertisement
त्यागी न कहा कि मैं विकलांग हूं इसीलिए मैंने कुछ छात्रों से उसे थप्पड़ मारने को कहा ताकि वह अपना होमवर्क करना शुरू कर दे

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक प्राइवेट स्कूल की टीचर तृप्ति त्यागी ने कथित सांप्रदायिक टिप्पणी और कक्षा में दो मुस्लिम सहपाठी को थप्पड़ मारने का आदेश देने के मामले पर अपनी सफाई जारी की है। बच्चे के खिलाफ सांप्रदायिक टिप्पणी करने के किसी भी इरादे से इनकार करते हुए, त्यागी ने कहा कि उसने अन्य छात्रों से उसे थप्पड़ मारने के लिए कहा क्योंकि लड़का अपना होमवर्क नहीं कर रहा था और वह खुद उसे दंडिट नहीं कर सकते थीं क्योंकि वे दिव्यांग हैं।

बच्चे के माता पिता ने कहा था कि बरती जाए सख्ती

तृप्ति त्यागी ने कहा कि बच्चे के माता-पिता की तरफ से उनके ऊपर सख्ती बरतने का दबाव था। त्यागी न कहा कि मैं दिव्यांग हूं इसीलिए मैंने कुछ छात्रों से उसे थप्पड़ मारने को कहा ताकि वह अपना होमवर्क करना शुरू कर दे। इससे पहले, शिक्षिका ने आरोप लगाया था कि उनके बयान को सांप्रदायिक बनाने के लिए वीडियो को एडिट किया गया और काटा गया था।


त्यागी ने किया वीडियो के साथ छेड़-छाड़ का दावा

त्यागी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के वायरल वीडियो में वह मुस्लिम बच्चों के माता-पिता से कह रही थीं कि वे उन्हें अपने चाचा के घर न ले जाएं क्योंकि परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं और उनकी तैयारी प्रभावित होगी। उनका दावा है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई थी और जिस हिस्से में उन्होंने बच्चे को 'मोहम्मद' कहकर संबोधित किया था, उसे इस तरह से फिट किया गया था कि यह अपमानजनक लगे। बच्चे पर टिप्पणी और हमले के लिए माफी मांगते हुए शिक्षक ने कहा कि यह घटना एक छोटी सी बात थी और इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था। त्यागी ने कहा कि मैं राजनेताओं को बताना चाहती हूं कि यह एक छोटा सा मुद्दा था। राहुल गांधी जैसे प्रमुख नेताओं ने भी ट्वीट किया है, लेकिन ये इतनी बड़ी बात नहीं थी कि ट्वीट किया जाए. अगर रोजाना इस तरह के मामले वायरल किए जाएंगे तो शिक्षक कैसे पढ़ाएंगे।

राहुल गांधी ने किया था ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने भाजपा पर लोगों के दिमाग में जहर भरने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का जहर बोना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफरत के बाजार में बदलना - एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता।

पंजाब के होशियारपुर में ट्रक ने ट्रैक्टर चालक को 500 मीटर तक घसीटा, शरीर के हुए टुकड़े

टीचर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

इस बीच, पुलिस ने लड़के के परिवार की शिकायत पर त्यागी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 504 - दोनों गैर-संज्ञेय अपराध - के तहत मामला दर्ज किया। ऐसे अपराध जमानती हैं और इनमें तत्काल गिरफ्तारी नहीं होती है और वारंट की आवश्यकता होती है। शनिवार को पहले News18 से बात करते हुए, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि वीडियो फिल्माने वाले व्यक्ति ने पुष्टि की है कि शिक्षक ने सांप्रदायिक टिप्पणियां भी कीं। एसपी ने कहा कि वीडियो की जांच करने पर पता चला कि टीचर कह रहा था कि जिन मुस्लिम छात्रों की मां उनकी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देतीं, वे बिगड़ जाते हैं. वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति भी इसकी पुष्टि करता है।

क्या कहा लड़के ने

मुजफ्फरनगर के मुस्लिम लड़के ने शनिवार को दावा कि उसके सहपाठियों ने शिक्षक के कहने पर उसे एक घंटे तक पीटा क्योंकि वह मल्टीप्लिकेशन टेबल नहीं सीख पा रहा था। लड़के ने कहा कि मुझे इसलिए पीटा गया क्योंकि मैंने गलती की थी। मैंने मल्टीप्लिकेशन टेबल नहीं सीखा, इसलिए मेरे सहपाठियों ने मुझे थप्पड़ मारा। उसने बच्चों से कहा कि आओ और मुझे जोर से मारो।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।