SuperHero Treee: कोरोना महामारी के चलते अब लोग अपनी जीवनशैली को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं और प्राकृतिक चीजों की तरफ बढ़ रहे हैं। वह अब ऐसी चीजों को अपने खाने की प्लेट में शामिल कर रहे हैं जिससे उन्हें खूब फायदे हों। ऐसा ही एक पेड़ मोरिंगा का है। सब्जियों के रूप में या सांभर में इनग्रेडिएंट्स के तौर पर मोरिंगा का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। इसे शहजन, बेन तेल या सहिजन भी कहते हैं। यह कोई आम सब्जी का पेड़ नहीं है बल्कि इसे सुपरहीरो भी कहा जा सकता है। इसके जड़ से लेकर पत्तियों और बीज तक का इस्तेमाल होता है।
