Get App

टमाटर की कीमत ने छुआ आसमान, कई शहरों में पेट्रोल से भी महंगा हुआ टमाटर

टमाटर की कीमतों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हाल ही में देश के कई राज्यों मे टमाटर की कीमत ने 150 का आंकड़ा पार कर दिया। ये कीमत पेट्रोल के दाम से भी अधिक है। हालांकि देश के चार महानगरों में से कोलकाता में सबसे महंगा टमाटर बिक रहा है। बंगाल सरकार ने टमाटर की कीमतों पर लगाम कसने के लिए योजनाएं बनाना शुरू कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 3:33 PM
टमाटर की कीमत ने छुआ आसमान, कई शहरों में पेट्रोल से भी महंगा हुआ टमाटर
दिल्ली में जहां टमाटर 110 रुपए किलो है वहां कोलकाता में दिल्ली से ज्यादा 148 रुपए किलो टमाटर बिक रहा है।

Tomato Price Rise: टमाटर की कीमतों ने आम आदमी की रसोई पर गहरा असर डाला है। भारत के कुछ शहरों में तो टमाटर 150 रुपए किलो हो गया है। इसकी बढ़ती कीमत ने पब्लिक के होश उड़ा दिए हैं। इसी बीच सरकार का दावा है कि ये कीमतें 15 दिनों के भीतर सामान्य हो जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरे देशभर में विशाखापट्टनम में टमाटर सबसे महंगा बिक रहा है। टमाटर की कीमत विशाखापट्टनम में 160 रुपए किलो हो गई है।

देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमतों ने उड़ाए होश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें