दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) ने जब से ट्विटर (Twitter) को खरीदा है। उनकी सोशल मीडिया कंपनी सुर्खियों में छाई है। एलॉन मस्क के कड़क आदेशों से इन दिनों ट्विटर के कर्मचारी खौफ के साए में जी रहे हैं। ओवरटाइम, छंटनी (Twitter layoff) जैसे शब्द कर्मचारियों के कानों में गूंज रहे हैं। ट्विटर के कर्मचारी एलॉन मस्क की दी गई डेडलाइन पर काम पूरा करने में जुटे हुए हैं। जिससे उन्हें ओवरटाइम भी काम करना पड़ रहा है। इस बीच ट्विटर की एक कर्मचारी ने अपने बॉस की एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनकी बॉस रात में फर्श पर सोते हुए नजर आ रही है।