Get App

Unacademy में छंटनी के बाद अब 'परमानेंट' सैलरी कट का फैसला, इतना लगेगा झटका

Unacademy ने लागत घटाने के लिए चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 1500 से अधिक एंप्लॉयीज को निकाल चुकी है। लेटेस्ट छंटनी में इसने 380 एंप्लॉयीज को कंपनी से बाहर निकाल दिया जो इसके टोटल वर्कफोर्स का 12 फीसदी था। अनएकेडमी के सीईओ ने एंप्लॉयीज को जो मेल भेजा है, उसमें कहा कि उन्होंने सोचा ही नहीं था कि एक बार इस प्रकार का फैसला लेना होगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 31, 2023 पर 3:09 PM
Unacademy में छंटनी के बाद अब 'परमानेंट' सैलरी कट का फैसला, इतना लगेगा झटका
ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म अनएकेडमी (Unacademy) में एक साल महीने में तीसरी बार छंटनी हुई है। इसके अलावा अनएकेडमी ने सीनियर लीडरशिप टीम के वेतन में कटौती का फैसला किया है। इसका झटका एडुटेक कंपनी अनएकेडमी के फाउंडर्स पर भी पड़ेगा।

ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म अनएकेडमी (Unacademy) में एक साल महीने में तीसरी बार छंटनी हुई है। इसके अलावा अनएकेडमी ने सीनियर लीडरशिप टीम के वेतन में कटौती का फैसला किया है। इसका झटका एडुटेक कंपनी अनएकेडमी के फाउंडर्स पर भी पड़ेगा। इस फैसले के मुताबिक सॉफ्टबैंक (Softbank) के निवेश वाली इस एजुटेक यूनिकॉर्न के फाउंडर्स समेत सीनियर लीडरशिप टीम को अगले वित्त वर्ष 2023-24 में कम सैलरी पैकेज मिलेगा। एडुटेक प्लेटफॉर्म ने लागत में कटौती के प्रोसेस के तहत यह फैसला लिया है। इस समय कंपनी धीमी ग्रोथ और वेंचर कैपिटल फंडिंग की दिक्कतों के सूझ रही है।

किस आधार पर तय होगा सैलरी कट

सैलरी में कितनी कटौती होगी, यह लीडर की मौजूदा सैलरी, उनके स्कोप और परफॉरमेंस के आधार पर तय होगा। कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर ने स्लैक (Slack) पर सभी एंप्लॉयीज को भेजे गए एक इनटर्नल नोट में यह जानकारी दी है। इस नोट के मुताबिक सैलरी में कटौती 25 फीसदी तक हो सकती है। यह कटौती परमानेंट होगी और इसे फिर अप्रैल 2024 में यानी वित्त वर्ष 2024-25 में ही रिवाइज किया जाएगा। इस मामले में अनएकेडमी ने कोई प्रतिक्रिया करने से इनकार कर दिया है।

Layoff News: Unacademy के एंप्लॉयीज की बढ़ी दिक्कतें, पांच महीने में दूसरी बार छंटनी का फैसला

Unacademy में एक साल में 1500 की छंटनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें