Get App

Munaf Patel: पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल के दो बैंक अकाउंट सीज, नोएडा प्रशासन ने वसूले 52 लाख रुपये; जानें क्या है पूरा मामला

UP RERA: उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेट्री अथॉरिटी ने मुनाफ पटेल के दो बैंक अकाउंट को सीज कर 52 लाख रुपये की रकम वसूल की है

Translated By: Akhileshअपडेटेड Dec 16, 2022 पर 3:05 PM
Munaf Patel: पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल के दो बैंक अकाउंट सीज, नोएडा प्रशासन ने वसूले 52 लाख रुपये; जानें क्या है पूरा मामला
UP RERA: यह कार्रवाई मुनाफ पटेल की कंपनी द्वारा निवेशकों के पैसे नहीं लौटाने की शिकायत पर की गई है

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल (Munaf Patel) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेट्री अथॉरिटी (UP RERA) ने मुनाफ पटेल के दो बैंक अकाउंट को सीज कर 52 लाख रुपये की रकम वसूल की है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी रेरा द्वारा जारी वसूली प्रमाणपत्र (Recovery Certificate) के आधार पर गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के दो बैंक अकाउंट को सीज कर 52 लाख रुपये की वसूली की है। यूपी रेरा ने यह कार्रवाई मुनाफ पटेल की कंपनी द्वारा निवेशकों के पैसे नहीं लौटाने की शिकायत पर की है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुनाफ पटेल बिल्डर कंपनी ‘निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (Nivas Promoters Pvt Ltd)’ में डायरेक्टर हैं। यूपी रेरा ने मुनाफ पटेल की कंपनी द्वारा निवेशकों की रकम नहीं लौटाने के आरोप में यह कार्रवाई की है।

गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि UP RERA की RC पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुनाफ पटेल भी उस कंपनी में डायरेक्टर हैं। विधिक सलाह के बाद राजस्व टीम ने बैंक अकाउंट सीज कर आरसी का पैसा वसूला है। उन्होंने बताया कि बकाया धनराशि की वसूली का भी प्रयास किया जा रहा है।

10 करोड़ बकाया है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें