Get App

उत्तर प्रदेश के अमेठी में ATM से निकलने लगे 200 रुपये के नकली नोट, मचा हड़कंप

अमेठी कस्बे के मुंशीगंज रोड सब्जी मंडी के पास इंडिया वन एटीएम का है। दिवाली की शाम जब लोग ATM से पैसे निकालने गए तो 200 के कई नकली नोट निकले

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Oct 25, 2022 पर 5:20 PM
उत्तर प्रदेश के अमेठी में ATM से निकलने लगे 200 रुपये के नकली नोट, मचा हड़कंप
200 के नकली नोट पर फुल आफ फन लिखा है।

दिवाली के दिन लोग खुशियों में डूबे हुए थे। पूरे देश में धूम धाम से दिवाली मनाई गई। इस बीच उत्तर प्रदेश के अमेठी में दिवाली की शाम अफरा-तफरी मच गई है। कुछ लोग शॉपिंग करने के लिए जब ATM से पैसे निकालने गए तो इंडिया वन का एटीएम 200 रुपये के नकली नोट उगलने लगा। इसके साथ ही नोट पर लिखा था – फुल ऑफ फन यानी मस्ती से भरा हुआ। इस मामले में तुरंत ग्राहकों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची अमेठी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई।

बैंक के खिलाफ लोग हुए नाराज

दरअसल, यह पूरा मामला अमेठी कस्बे के मुंशीगंज रोड सब्जी मंडी के पास इंडिया वन एटीएम का है। जो भी ग्राहक इस एटीएम से पैसे पैसे निकालते तो उन्हें 200 रुपये के नकली नोट जरूर मिलते। एक के बाद कई ग्राहकों को एटीएम से नकली नोट मिले। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मचा गया। देखते ही देखते भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एटीएम मशीन से नकली नोट पाने के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल कर बैंक के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। जिस समय एटीएम से नकली नोट निकल रहे थे। उस समय एटीएम मशीन के पास कंपनी का कोई गार्ड मौजूद नही था।

Post Office की यह है सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीम, मिलता है बंपर रिटर्न, जानिए कैसे उठाएं फायदा

ATM से 5000 रुपये निकालने आए एक शख्स ने कहा कि उसने इंडिया 1 ATM से 5,000 रुपये निकाले। लेकिन उसमें 200 रुपये का एक नोट नकली निकला। इतन ही नहीं इसके बाद एक दूसरे शख्स ने ATM से पैसे निकाले। उसे भी 200 रुपये का नकली नोट मिला। नोट निकलने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें