उत्तर प्रदेश के वाहन मालिकों को अब पेपर के बजाय चिप से लैस स्मार्ट कार्ड आरसी मुहैया कराया जाएगा। इससे दोपहिया या चारपहिया वाहन का रजिस्ट्रेशन सार्टिफिकेट ड्राइविंग लाइसेंस की तरह स्मार्ट कार्ड होगा। चिप से लैस इस स्मार्ट कार्ड आरसी को अपने साथ ले जाने में वाहन मालिकों को आसानी रहेगी। इस स्मार्ट कार्ड वाले आरसी में वाहन से जुड़ी पूरी डिटेल दर्ज रहेगी। इससे आरसी के गीले होने, कटने-फटने की समस्या खत्म हो जाएगी। वहीं डिजिटलाइजेशन से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। राज्य सरकार के इस फैसले से वाहन मालिकों को अपने दस्तावेज संभालने में सहूलियत मिलेगी और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता भी आएगी।
