Get App

पुरी से हावड़ा के बीच चलाई जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे कर रहा है पांच जोड़ी नई ट्रेनों को चलाने की तैयारी

इंडियन रेलवे अलग अलग रूटों पर 15 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों का संचालन कर रही है। अब इंडियन रेलवे जून के आखिर तक पांच जोड़ी और वंदे भारत ट्रेनों को चलाने जा रही है। इनमें से एक ट्रेन पुरी से हावड़ा के बीच चलाई जाएगी। एक अधिकारी ने मीडियो को बताया कि बैक टू बैक कई सारी वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की योजना पर काम किया जा रहा है। अभी हमारे पास पाइपलाइन में कई सारे रूट हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या उन रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा सकता है या नहीं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड May 11, 2023 पर 10:33 AM
पुरी से हावड़ा के बीच चलाई जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे कर रहा है पांच जोड़ी नई ट्रेनों को चलाने की तैयारी
इंडियन रेलवे अलग अलग रूटों पर 15 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों का संचालन कर रही है। अब इंडियन रेलवे जून के आखिर तक पांच जोड़ी और वंदे भारत ट्रेनों को चलाने जा रही है

भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Ex.) लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसी वजह से इंडियन रेलवे अलग अलग रूटों पर 15 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों का संचालन कर रही है। अब इंडियन रेलवे जून के आखिर तक पांच जोड़ी और वंदे भारत ट्रेनों को चलाने जा रही है। इनमें से एक ट्रेन पुरी से हावड़ा के बीच चलाई जाएगी।

चलाई जाएंगी और वंदे भारत ट्रेनें

एक अधिकारी ने मीडियो को बताया कि बैक टू बैक कई सारी वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की योजना पर काम किया जा रहा है। अभी हमारे पास पाइपलाइन में कई सारे रूट हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या उन रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा सकता है या नहीं। हालांकि अधिकारी ने रूट्स को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया। लेकिन उन्होंने कहा कि कम से कम पांच वंदे भारत ट्रेनें जून के अंत तक शुरू हो जाएंगी।

पुरी से हावड़ा के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें