देश की सबसे खूबसूरत और आधुनिक ट्रेन वंदे भारत आमतौर पर सुर्खियों में बनी रहती है। इस ट्रेन की हर रूट पर डिमांड बढ़ती जा रही है। जहां भी इस ट्रेन को चलाया जा रहा है, यात्रियों से खचाखच भरी मिलती है। इस बीच वंदे भारत ट्रेन को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे रेल अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। दरअसल, सिकंदराबाद-नागपुर रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की 80 फीसदी सीटें खाली जा रही हैं। ट्रेन की क्षमता के मुताबिक, सिर्फ 20 फीसदी यात्री सफर कर रहे हैं। ट्रेन खाली डिब्बों के साथ ही फेरे लगा रही है।
