Get App

Video: लड़की ने रस्सी समझकर सांप को पकड़ा, फिर ऐसे दिखाए करतब कि लोगों के उड़ जाएंगे होश

सांप को देखते ही आमतौर पर लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। लेकिन सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की सांप को रस्सी समझकर 2 सेकंड में पकड़ लिया। इसके बाद लड़की ने सांप के साथ ऐसे-ऐसे करतब दिखाए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2024 पर 3:25 PM
Video: लड़की ने रस्सी समझकर सांप को पकड़ा, फिर ऐसे दिखाए करतब कि लोगों के उड़ जाएंगे होश
लड़की ने सांप को आसानी से पकड़कर उसके साथ खेलने लगी।

वैसे तो हमारे देश में सांपों की भी पूजा होती है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक जहरीले प्रजातियों में से एक माना जाता है। सांपों को देखते ही आमतौर पर लोग थर-थर कांपने लगते हैं। अगर कहीं घर में घुस जाए तो बहुत से लोग घर छोड़कर भाग खड़े होते हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की सांप को रस्सी समझकर पकड़ लिया। इसके बाद सांप और लड़की के बीच जो जुगलबंदी हो रही है। उसे देखकर लोगों को होश उड़ गए।

वैसे भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सुबह से लेकर शाम तक कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों का मनोरंजन होता है तो कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देता है। ऐसे ही सांप के साथ इस लड़की का वीडियो देखने के बाद आप भौचक्के रह जाएंगे।

लड़की ने सांप को नचाया

वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Rawat_1199 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सांप का रेस्क्यू।' वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की चलते हुए आती है। जमीन पर मौजूद सांप को देखते ही उसे अपने हाथों में उठा लेती है। इस दौरान उसने किसी भी तरह की कोई सावधानी नहीं बरती। आसानी से सांप को हाथ में उठा लिया। इसके बाद वो सांप को ऐसे संभालती हुई नजर आ रही है जैसे उसके हाथ में कोई सांप नहीं, बल्कि एक रस्सी है। वीडियो के आखिर में तो वो सांप से खेलती हुई नजर आती है। यह सब देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें