Delhi Metro VIDEO: दिल्ली मेट्रो का आए दिन वीडियो वायरल हो रहा है। दिल्ली मेट्रो में कभी कपल के अश्लील हरकतों का, तो कभी लड़ाई-झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिल्ली मेट्रो की ट्रेन में दो लोगों को झगड़ते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों से मेट्रो में सफर करते वक्त जिम्मेदारीपूर्वक बर्ताव करने का अनुरोध किया है।
अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो क्लिप कब की है। इसमें दो पुरुषों को एक-दूसरे से झगड़ते हुए देखा जा सकता है, जबकि कुछ अन्य यात्री बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो करीब 20 सेकंड का है, जिसमें देखा जा सकता है कि मेट्रो यात्री से खचाखच भरी है। अचनाक दो यात्री झगड़ा करने लगते हैं। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चलते हैं। वे एक-दूसरे को धक्का देते हैं।
इस दौरान मेट्रो कोच के दरवाजे खुल जाते हैं और बाकी यात्री उतरने-चढ़ने लगते हैं। कुछ आस-पास खड़े यात्री बीच बचाव करवाते हैं। लेकिन दोनों एक दूसरे को छोड़ने को तैयार ही नहीं होते। इसी दौरान किसी ने इस झगड़े को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुका है। ये वीडियो वॉयलेट लाइन का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो को ट्विटर यूजर 'सचिन' (@sbgreen17) ने 28 जून को ट्वीट किया और कैप्शन में बताया कि दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन में दो लोगों के बीच लड़ाई हो गई। दावा किया जा रहा है कि वीडियो राजा नाहर सिंह और कश्मीरी के बीच चलने वाली वॉयलेट मेट्रो लाइन का बताया जा रहा है। वहीं, हमला करने वाले व्यक्ति का कहना है कि दूसरा व्यक्ति उसके बैग से कुछ चुराने की कोशिश कर रहा था। अब यह क्लिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है।