Get App

Delhi Metro VIDEO: दिल्ली मेट्रो में अब मारपीट का वीडियो वायरल, जमकर चले लात-घूंसे

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो क्लिप कब की है। इसमें दो पुरुषों को एक-दूसरे से झगड़ते हुए देखा जा सकता है, जबकि कुछ अन्य यात्री बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो करीब 20 सेकंड का है, जिसमें देखा जा सकता है कि मेट्रो यात्री से खचाखच भरी है। अचनाक दो यात्री झगड़ा करने लगते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2023 पर 3:06 PM
Delhi Metro VIDEO: दिल्ली मेट्रो में अब मारपीट का वीडियो वायरल, जमकर चले लात-घूंसे
Delhi Metro VIDEO: वॉयलेट लाइन पर मेट्रो में दो यात्रियों के बीच तीखी झड़प हो गई

Delhi Metro VIDEO: दिल्ली मेट्रो का आए दिन वीडियो वायरल हो रहा है। दिल्ली मेट्रो में कभी कपल के अश्लील हरकतों का, तो कभी लड़ाई-झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिल्ली मेट्रो की ट्रेन में दो लोगों को झगड़ते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों से मेट्रो में सफर करते वक्त जिम्मेदारीपूर्वक बर्ताव करने का अनुरोध किया है।

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो क्लिप कब की है। इसमें दो पुरुषों को एक-दूसरे से झगड़ते हुए देखा जा सकता है, जबकि कुछ अन्य यात्री बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो करीब 20 सेकंड का है, जिसमें देखा जा सकता है कि मेट्रो यात्री से खचाखच भरी है। अचनाक दो यात्री झगड़ा करने लगते हैं। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चलते हैं। वे एक-दूसरे को धक्का देते हैं।

इस दौरान मेट्रो कोच के दरवाजे खुल जाते हैं और बाकी यात्री उतरने-चढ़ने लगते हैं। कुछ आस-पास खड़े यात्री बीच बचाव करवाते हैं। लेकिन दोनों एक दूसरे को छोड़ने को तैयार ही नहीं होते। इसी दौरान किसी ने इस झगड़े को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुका है। ये वीडियो वॉयलेट लाइन का बताया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें