Get App

Viral Video: बिहार में जंग का मैदान बना स्‍कूल, क्लासरूम में छात्रों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के एक स्कूल में विवाद शुरू होने के बाद क्लासरूम देखते ही देखते जंग का मैदान बन गया। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के लेकर क्लासरूम में ही छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। कुछ छात्रों ने मिलकर एक छात्र की इतनी बुरी तरह से पिटाई कर दी वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

Akhileshअपडेटेड Oct 19, 2024 पर 3:53 PM
Viral Video: बिहार में जंग का मैदान बना स्‍कूल, क्लासरूम में छात्रों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
Muzaffarpur News: क्लासरूम में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित एक स्कूल देखते ही देखते जंग के मैदान में तब्दील हो गया। स्कूल के अंदर ही छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। छात्रों के दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। यह मामला मुजफ्फरपुर में स्थित तुर्की हाई स्कूल का है। विवाद शुरू होने के बाद क्लासरूम देखते ही देखते जंग का मैदान बन गया। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के लेकर क्लासरूम में ही छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। कुछ छात्रों ने मिलकर एक छात्र की इतनी बुरी तरह से पिटाई कर दी वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई युवा मिलकर एक छात्र को बुरी तरह पीट रहे हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। टीचर्स ने घायल छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्र को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

परिजनों का स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप

रिपोर्ट के अनुसार, मामले को सुलझाने में स्कूल प्रशासन जुटा हुआ है। लेकिन परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर छात्र को कुछ हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। पुलिस की मानें तो अब तक किसी के द्वारा उनके पास लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जिंदगी और मौत से जूझ रहा घायल छात्र दलित समुदाय है। बताया जा रहा है कि दलित छात्र पर हमला करने वाले आरोपी दबंग प्रवृत्ति के घराने के हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें