Virat Kohli ने किराये पर लिया Kishore Kumar का जुहू बंगला, जानिए वहां करेंगे क्या बिजनेस

खबरों के मुताबिक, विराट कोहली ने सिनेमा इंडस्ट्री के जाने माने गायक रहे किशोर कुमार के मुंबई, जुहू स्थित घर में एक बड़ा रेस्टोरेंट खोल सकते हैं

अपडेटेड Sep 02, 2022 पर 8:40 AM
विराट कोहली पहले से अपनी One8 Commune नाम से एक चेन चला रहे हैं

Indian cricketer Virat Kohli : एक रिपोर्ट में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की भविष्य की योजनाओं का खुलासा हुआ है। खबरों के मुताबिक, कोहली ने सिनेमा इंडस्ट्री के जाने माने गायक रहे किशोर कुमार के मुंबई, जुहू स्थित घर (Kishore Kumar Juhu house) गौरी कुंज का एक बड़ा हिस्सा किराये पर लिया है। उनकी वहां एक बड़ा रेस्टोरेंट खोलने की योजना है।

5 साल के लिए किराये पर दिया स्पेस

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने इस खबर की पुष्टि की है। ईटाइम्स के साथ बातचीत में कुमार ने कहा, “हमने 5 साल के लिए विराट को यह जगह किराये पर दी है।” इस स्पेस को किराये पर देने की बात कुछ महीने पहले शुरू हुई थी, जब लीना चंद्रावरकर के बेटे सुमीत की विराट से मुलाकात हुई थी।


जो मुझे प्यार करते हैं, उनके बीच बैठकर भी मैं अकेला महसूस करता था: विराट कोहली

अगले महीने खुल सकता है रेस्टोरेंट

रिपोर्ट में कहा गया कि बंगले में खासी पुनर्निर्माण चल रहा है और यह जगह खुलने के लिए तैयार है। मेहमानों के लिए अगले महीने किसी भी समय दरवाजे खुलने की संभावना है। कोहली पहले से अपनी One8 Commune नाम से एक चेन चला रहे हैं। रेस्टोरेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम बायो से संकेत मिलते हैं कि जुहू में इसकी एक और ब्रांच खुलने के लिए तैयार है। दिल्ली, कोलकाता और पुणे में रेस्टोरेंट चेन की पहले से ब्रांच हैं।

Go Digit IPO : फेयरफैक्स के निवेश वाली कंपनी इसी सप्ताह जमा करेगी ड्राफ्ट पेपर, ला सकती है 5,000 करोड़ का इश्यू

इन बिजनेस से भी जुड़े हैं कोहली

इससे पहले उन्होंने दिल्ली में नुएवा रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। इसमे पूरी तरह पंजाबी खाना मिलता है। इसके साथ ही यह साउथ अमेरिकन और अन्य कॉन्टिनेंटल डिशेज के लिए भी फेमस है। विराट ने इससे अलावा कई और बिजनेस में भी इन्वेस्ट किया है। वह कपड़ों और जूतों के ब्रांड Wrogn के भी को-फाउंडर हैं। इसके अलावा विराट UAE Royals (टेनिस टीम) के को-फाउंडर भी हैं।

वहीं, कोहली और उनकी वाइफ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने-अपने करियर में भी व्यस्त हैं। कोहली ने हाल में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ हुए मैच में फिफ्टी मारक फॉर्म में वापस आने के संकेत दे दिए थे।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।