12 अगस्त यानी से इस महीने के पहले लंबे वीकेंड की शुरुआत हो रही है। ऐसे में कई सारे लोगों का प्लान फैमिली या दोस्तों के साथ एक शानदार और बढ़िया सी ट्रिप पर जाने का हो सकता है। अगर इस लंबे वीकेंड पर आप भी अपने दोस्तों या फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और आप देश की राजधानी दिल्ली के निवासी हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल्ली से काफी नजदीक होने के साथ ही साथ काफी सस्ते भी हैं। आइये डालते हैं एक नजर दिल्ली से सटे इन लोकेशंस पर।
