Vistara एयरलाइंस ने अहमदाबाद से दिल्ली जा रही फ्लाइट UK906 को दोबारा डायवर्ट कर अहमदाबाद लैंड करवाया। वहीं मुंबई से दिल्ली के लिए जा रही फ्लाइट UK954 को जयपुर डायवर्ट कर दिया। दिल्ली के खराब मौसम और कम विजिबिलिटी की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। CPCB के मुताबिक दिल्ली का AQI बेहद खराब कैटेगरी में बना हुआ है। दिल्ली के आनंद विहार इलाके का AQI 388, अशोक विहार 386, लोधी रोड 349 और नेहरू स्टेडियम का 366 के AQI पर बना हुआ है।
