पत्नी के साथ मारपीट के बाद फिर एक बार सुर्खियों में छाए विवेक बिंद्रा को लेकर एक और अहम खुलासा हुआ है। मोटिवेशनल स्पीकर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के खिलाफ एक्शन लेने के लिए नोएडा पुलिस एकदम तैयार है। विवेक बिंद्रा की हाल ही में 6 दिसंबर को शादी हुई थी। उनकी पत्नी ने उनपर मारपीट के इल्जाम लगाए हैं। उनकी पत्नी यानिका की एक नई वीडियो सामने आई है। वीडियो में यानिका ने बताया कि उन्हें 30-40 थप्पड़ लगातार मारे गए हैं।
