इन 3 कामों से स्मार्ट लोग भी हो सकते हैं बर्बाद, Warren Buffett और Charlie Munger ने किया खुलासा

अरबपति इनवेस्टर और बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के सीईओ वॉरेन बफे ने बढ़-चढ़कर उधार लेने और ट्रेडिंग करने की तुलना किसी के जीवन के साथ जुआ खेलने से की है

अपडेटेड Sep 19, 2022 पर 4:03 PM
वॉरेन बफे लंबे समय से कहते रहे हैं, मेरी नजर में सिक्योरिटीज के लिए कर्ज लेना पागलपन है

Warren Buffett : दिग्गज बिजनेस टायकून वॉरेन बफे ने खुलासा किया कि उनके पुराने बिजनेस पार्टनर चार्ली मुंगेर ऐसे तीन तरीके बताते थे, जिनसे स्माल्ट लोग टूट सकते हैं। इनके नाम– 3 L हैं।

बफे ने सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, मेरी नजर में सिक्योरिटीज के लिए कर्ज लेना पागलपन है। आपके पास जो भी है और ऐसी किसी चीज की जरूरत जिसकी आपको जरूरत नहीं है, उसके लिए जोखिम लेने के पागलपन के बाद अगर आपकी नेटवर्थ दोगुनी हो जाए तो आप खुश नहीं होंगे।

धीरे-धीरे अमीर बनने में भी आते हैं मजे


Oracle of Omaha के नाम से चर्चित अरबपति ने कहा कि पैसा उधार लेना कुछ जल्दी अमीर बनने की कोशिश करने का एक तरीका है, लेकिन धीरे-धीरे अमीर बनने और अमीर बनने के मजे लेने के कई तरीके हैं।

Warren Buffet ने कहा था, "कभी नाई से नहीं पूछें कि आपको बाल कटाना चाहिए या नहीं"

वॉरेन बफे ने कहा, “मेरे पार्टनर चार्ली (मुंगेर) कहते हैं कि ऐसे सिर्फ तीन तरीके हैं जिनसे स्मार्ट लोग टूट सकते हैं। वे हैं : शराब (liquor), ladies और कर्ज (यानी leverage)। अब हकीकत यह है कि पहले दो तरीके तो इसलिए जुड़ गए, क्योंकि उन्होंने लीवरेज यानी कर्ज से शुरुआत की थी।”

उन्होंने कहा कि पैसा उधार लेने के साथ टूट जाने का जोखिम भी खड़ा होता है।

सब कुछ गंवा देने का जोखिम पागलपन है

2014 में स्टेकहोल्डर्स को भेजे लेटर में अरबपति इनवेस्टर और बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के सीईओ ने बढ़-चढ़कर उधारी लेने और ट्रेडिंग की तुलना किसी के जीवन के साथ जुआ खेलने से की है।

यह बिजनेसमैन Apple का iPhone खरीदने दुबई पहुंच गया, टिकट और वीजा पर खर्च कर दिए 40,000 रुपये

बफे ने कहा, “आप जो चाहते हैं, उसे हासिल करने के लिए आपको जिसकी जरूरत है उसे गंवा देने का जोखिम पागलपन है।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।