Weather Today: बिहार से बंगाल तक लू का कहर, पंजाब-हरियाणा में आंधी और बारिश, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। आज (28 अप्रैल) मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं जन्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है

अपडेटेड Apr 28, 2024 पर 8:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

देश कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी की वजह से मौसम में नरमी बनी हुई है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने देश कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। आज (28 अप्रैल) पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और कर्नाटक में लू की चेतावनी जारी की गई है। वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले 24 घंटे में कई राज्यों में आंधी और बारिश दर्ज की गई। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है।

ओडिशा में भीषण गर्मी


ओडिशा में भीषण गर्मी जारी है। राजधानी भुवनेश्वर में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस सीजन में ऐसा पहली बार है जब भुवनेश्वर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह 11 बजे के बाद बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई इलाकों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में गर्मी बढ़ने की आशंका है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

झारखंड में लू का अलर्ट

झारखंड के 11 जिलों में भीषण लू की चेतावनी दी गई है। सीवियर हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है। 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। वहीं रांची के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सूबे के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और जामताड़ा में भीषण गर्मी के आसार हैं।

इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 27 और 28 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Weather Update: पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों में लू से हाल बेहाल, यहां बारिश के आसार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।