Weather Update: देश के कई इलाके अभी भी कड़ाके की ठंड के दौर से गुजर रहे हैं। मौसम विभाग ने 2 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ की आशंका जताई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस सिस्टम के कारण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती तूफान पैदा हो गया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी जारी है। वहीं, बीते दिन यानी गुरुवार को नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। लिहाजा 5 फरवरी तक और ठंढ बढ़ सकती है। इसके साथ ही घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। आज दिल्ली का औसत AQI 168 है, जो संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया जाता है।
