Weather Update: देश के कई राज्यों में मौमस का मिजा बदल गया है। दिल्ली-नोएडा में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने 4 फरवरी और 5 फरवरी को उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में धूप भी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी के चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं।
