Weather Update: देश के कई राज्य कड़ाके की ठंड और भीषण कोहरे की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 3 से 4 दिनों कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में रविवार (21 जनवरी 2024) की सुबह घना कोहरा और कड़ाके की ठंड देखने को मिली। दिल्ली में ठंड से राहत मिलने की अभी कोई संभावना नहीं है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में घना कोहरा तो कुछ में हल्का कोहरा देखने को मिला है।
