Get App

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक, ट्रेन-फ्लाइट सब लेट, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई इलाके कड़ाके की ठंड और कोहरे की डबल मार झेल रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बहुत घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों तक ऐसे ही हाल रह सकते हैं। कोहरे के कारण दिल्ली की तरफ आने वाली कम से कम 22 ट्रेनें देरी चल रही हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 14, 2024 पर 9:20 AM
Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक, ट्रेन-फ्लाइट सब लेट, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
Weather Update: देश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर पश्चिम से पूर्वोत्तर भारत तक लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। न्यूनतम तापमान रोज गोता लगा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, बिहार को आने वाले कुछ दिनों तक भीषण सर्दी और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों तक पूरे उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

वहीं, अगले 4 दिनों तक देश के उत्तर पश्चिम इलाकों में कोल्ड से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है। 14 जनवरी के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नॉर्थ राजस्थान, उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ जगहों पर विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो है। मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला, गंगानगर, पालम, सफदरगंज और लखनऊ में जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई।

देरी से चल रही हैं ट्रेनें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें