देशभर में गर्मी के कारण लोगों के हाल बेहाल हैं। देश के कई राज्यों में 4 मई 2024 को अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं देश के कुछ इलाकों में लू की तीव्रता में कमी आई है। मौसम विभाग (India Meteorological Department- IMD) ने 5 मई से 9 मई तक देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (5 मई) पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लू चलने की आशंका है। आंध्र प्रदेश के नंद्याल (Nandyal) में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह शनिवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा।
