दिल्ली से लेकर राजस्थान-पंजाब तक में हीटवेव से हालत खराब होती जा रही है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेलने के लिए मजबूर हैं। वहीं दक्षिण के राज्यों में मानसून के पहले ही बारिश शुरू हो गई है। दूसरी ओर दिल्ली में भीषण गर्मी की वजह से मौसम विभाग (India Meteorological Department (IMD) ने आज (19 मई) राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को गर्मी के साथसाथ लू का प्रकोप भी झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर में आज तापमान 43-47 डिग्री के बीच रह सकता है।
