Weather Update: देशभर में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। फरवरी का महीना खत्म होने वाला है। इधर कई राज्यों में फिर से ठंड की वापसी शुरू हो गई है। इस बीच मौसम विभाग (Indian Meteorological Department - IMD) ने 25 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कई हिस्सों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड जैसे कई राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और लद्दाख में 26 फरवरी को बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों पर अगले सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।
