Get App

Weather Update: दिल्ली से UP तक बढ़ी ठंड, कई राज्यों में बारिश आसार, जानें देश भर के मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पांच राज्यों के कुछ इलाकों में ओला गिर सकते हैं। फिलहाल बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने वाला है। वहीं दिल्ली-NCR में तापमान में गिरावट आई है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Feb 22, 2024 पर 10:45 AM
Weather Update: दिल्ली से UP तक बढ़ी ठंड, कई राज्यों में बारिश आसार, जानें देश भर के मौसम का हाल
Weather Update: नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। मैदानी से पहाड़ी इलाकों तक बारिश और बर्फबारी जारी है। उत्तर पूर्वी भारत और पूर्वी भारत में 23 फरवरी तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, 24 फरवरी से एक ताजा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएगा। जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां फिर शुरू हो सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के गंगा नदी से सटे इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रतिघंटा पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं।

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले 3 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। IMD के अनुसार 22 फरवरी से 25 फरवरी तक 15 क्षेत्र में बारिश की सिलसिला जारी रहेगा। वहीं 5 राज्यों में कई इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

इन इलाकों में बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि सिक्कम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश के हिमालयी इलाकों में बर्फ भी गिर सकती है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से के प्रयागराज, रायबरेली, अमेठी, गाजीपुर, जौनपुर जिलों में आज (22 फरवरी 2024) बारिश हो सकती है। बिहार के पटना, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, अररिया, कटिहार जैसे जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम जैसे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई है। ऐसा ही कुछ जम्मू-कश्मीर के सोनगर्म, गुलमर्ग और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों में भी हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें