Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्य हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में ठंड के बीच कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच आज यानी 9 जनवरी को दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सुबह ठंड और कोहरे धुंध देखने को मिली। दिल्ली-NCR का ज्यादातर इलाका सुबह-सुबह कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग (India Meteorological Department- IMD) का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीत लहर जारी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा।
