Weather Updates: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य शीतलहर की चपेट में है। नए साल में लोग घने कोहरे के साथ कड़कड़ती ठंड का अनुभव कर रहे हैं। ट्रेन कई घंटे लेट चल रही हैं तो फ्लाइट्स की उड़ान पर भी असर पड़ रहा है। दिनभर चल रही शीतलहर ने लोगों को जबरदस्त ठंड का अहसास करा दिया है। मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने 4 जनवरी को मध्यम कोहरा (moderate fog) कोहरा पड़ने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा समेत कई राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं।
