देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज कुछ अलग ही नजर आ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 1 मई को पूर्वी भारत में और अगले 5 दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार के बाद स्थिति में सुधार हो सकता है। IMD ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश के आसार हैं। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो रही है। इससे दिल्ली-NCR में राहत मिली हुई है।
