Weather Updates: उत्तर भारत के कई राज्य शीत लहर की चपेट में हैं। 6 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर भी चल रही है। राष्ट्रीय राजधानी में पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच तापामान में और गिरावट देखने को मिली है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में भीषण से बहुत भीषण ठंडा दिन रहने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी सर्दी और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं।
