Get App

Weather Updates: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश के आसार, कई राज्यों में तापमान में गिरावट

Weather Today: मई के महीने में कई राज्यों के मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने 12 मई को कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके बाद दूसरे दिन 13 मई को केरल में मूसलाधार बारिश की आशंका जताई है। आज (11 मई) पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2024 पर 9:18 AM
Weather Updates: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश के आसार, कई राज्यों में तापमान में गिरावट
Weather Today: बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड और तमिलनाडु में गरज के साथ मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर जारी है। वहीं आज (11 मई 2024) पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड और तमिलनाडु में गरज के साथ मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) आंधी बारिश के लिए पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR का मौसम आज ठंडा-ठंडा है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। बीती रात धूल भरी आंधी चली और उसके बाद अच्छी बारिश हुई। हालांकि नोएडा में हल्की बौछारें पड़ीं, लेकिन राजधानी में अच्छी बारिश होने से मई के महीने में फरवरी की सर्दी जैसा मौसम लग रहा है।

दिल्ली में मौसम का हाल

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने 11 और 12 मई को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों तक हल्की बारिश, गरज तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद मौसम में बदलाव होने के साथ ही गर्मी बढ़ने की आशंका जताई गई है। इस बीच दिल्ली में अधिकत तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पहले से ही दिल्ली में 15 मई तक मौसम खराब रहने के आसार जताए थे। 10 मई को अच्छी बारिश होने की चेतावनी दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें