Wedding: अगर आप शादी-विवाह में शामिल हो रहे हैं तो सावधान हो जाएं। वर-वधू को आशीर्वाद देने के बजाय कहीं जेल न जाने की नौबत आ जाए। अगर आप बिन बुलाए शादी-समारोह में जा रहे हैं तो अलर्ट होने की जरूरत है। एक छोटी सी गलती आप पर जिंदगी भर के लिए भारी पड़ सकती है। दरअसल, बहुत से लोग होत हैं जो बिन बुलाए शादी में पहुंच जाते हैं। जमकर डांस करते हैं ताकि लोगों को पता चले कि वो बुलाए हुए मेहमान हैं। इसके बाद जमकर खाते-पीते हैं और धीरे से निकल लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से जेल की सैर कर सकते हैं।
दरअसल, पिछले महीने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो युवक बिना बुलाए एक शादी समारोह में पहुंच गए। यहां उन्होंने दावत उड़ाई और जमकर डांस किया। लेकिन इसी बीच लोगों को उनपर शक हो गया। फिर इसके बाद पकड़ लिया गया और मौके पर पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फ्री का खाने के चक्कर में दोनों युवक जेल पहुंच गए।
बिन निमंत्रण के पहुंच जाएंगे जेल
अगर आप किसी शादी समारोह में बिन बुलाए शामिल होते हैं तो यह एक तरह का अपराध है। इस मामले में एडवोकेट उज्ज्वल त्यागी ने एक सोशल मीडिया के जरिए बताया कि अगर आप बिन बुलाए मेहमान बनते हैं तो यह एक तरह का अपराध है। इसमें धारा 442 और 452 के तहत 2 साल तक जेल की सजा दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि बिना बुलाए शादी में जाना ट्रेसपासिंग का मामला है। ऐसे में इन दो धाराओं के तहत सजा दी जा सकती है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स आने लगे। कई लोग कह रहे हैं कि अब तो लगता है हॉस्टल वाला जेल चला जाएगा।