Get App

Weight Loss: इस चाय को पीते ही पिघलने लगेगी पेट की चर्बी, वजन घटाने में मिलेगा फायदा, जानिए कैसे बनाएं

Weight Loss: अजवाइन और अदरक की चाय सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने में मदद करती है। यह डायबिटीज के खतरे को कम करीत है। यह स्किन के लिए लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को कील मुंहासे और झुर्रियों की समस्या से बचाते हैं। यह हार्ट के लिए भी फायदेमंद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2023 पर 3:38 PM
Weight Loss: इस चाय को पीते ही पिघलने लगेगी पेट की चर्बी, वजन घटाने में मिलेगा फायदा, जानिए कैसे बनाएं
अजवाइन और अदरक की चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है

Weight Loss: ठंड के मौसम में आमतौर पर हर कोई चाय की चुस्कियां लेना चाहता है। कई लोग अपने दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं। आज हम आपोक एक ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं। जिसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हम बात कर रहे हैं अजवाइन और अदरक की चाय के बारे में। अगर आप लंबे समय से वजन को लेकर परेशान है तो नियमित रूप से आदरक अजवाइन की चाय पी सकते हैं। इससे आपको ढेर सारे फायदे होंगे। अजवाइन आमतौर पर घरों में पाया जाने वाला एक मसाला है। अजवाइन और अदरक सेहत के लिए फायदेमंद भी माने गए है।

अजवाइन पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाती है। घरेलू नुस्खों में आमतौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। पेट दर्द से लेकर महिलाओं के हर महीने की पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद करती है। जबकि अदरक का इस्तेमाल शरीर की कई तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। आइये जानते हैं अदरक और अजवाइन की चाय में सेहत के कौन-कौन से राज छिपे हैं?

वजन कम करने में मददगार

आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं। बढ़ता वजन कई बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। वजन को कंट्रोल करने के लिए अजवाइन और अदरक की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अदरक में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण वजन को कम करने में मदद करते हैँ। वहीं अजवाइन में पाचन को मजबूत करने का गुण होता है। जब ये दोनों एक साथ मिलते हैं तो आपके शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करते हैं। दिन की शुरुआत अगर आप एक कप अजवाइन की चाय से करते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म रेट काफी बूस्ट होता है। मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी तेजी से बर्न होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें