रेलवे दफ्तर के अंदर घुसा लंगूर, कंप्यूटर पर करने लगा टाइपिंग, लोग उड़ाने लगे खिल्ली

बंदरों को अकसर नकलची भी कहा जाता है। वो इंसानों की नकल करने में माहिर होते हैं। कई बार वो इंसानों की हरकतों को हुबहू कॉपी कर लेते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कमाल के लंगूर की वीडियो सामने आई जो रेलवे के इनक्वायरी दफ्तर पर कंप्यूटर चलाने की कोशिश कर रहा है। लंगूर कीबोर्ड पर टाइपिंग कर रहा है जिसे देखकर सबकी हंसी निकल रही है।

अपडेटेड Sep 30, 2023 पर 2:54 PM
Story continues below Advertisement
जयपुर पुलिस ने सबूत खोने के पीछे एविडेंस रूम के सिपाही को जिम्मेदार ठहराया।

पश्चिम बंगाल में एक रेलवे ऑफिसर के दफ्तर में एक ग्रे रंग का लंगूर घुस गया। अधिकारियों ने उसे डेस्क पर बैठकर कंप्यूटर पर कुछ टाइप करते हुए देखा। ये वीडियो बोलपुर स्टेशन के इनक्वायरी ऑफिस की है। इस वीडियो में अधिकारी आपस में बात करते हुए और हंसते हुए सुनाई दे रहे हैं। एक अधिकारी वीडियो में कह रहा है इसे यहां से हटाओ! दूसरा अधिकारी पूछ रहा है कि इसे कैसे हटाऊं अगर इसने मुझे थप्पड़ मार दिया तो। इसके बाद वीडियो में सब हंसते हुए सुनाई दे रहे हैं।

लंगूर ले उड़ा जब पुलिस का सबूत

बीते साल राजस्थान पुलिस ने स्थानीय अदालत को ये दलील दी थी कि एक लंगूर ने महत्वपूर्ण मर्डर केस के जरूरी सबूतों को तबाह कर दिया। खून के दौरान इस्तेमाल हुआ हथियार पुलिस स्टेशन के पास एक पेड़ के नीचे रखा था। पुलिस स्टेशन के एविडेंस रूम में कोई स्पेस नहीं था इसलिए उसे वहां रखा गया गया था। तभी ना जाने कहां से दौड़ता हुआ एक लंगूर आया और उसे उठा ले गया। जयपुर पुलिस ने सबूत खोने के पीछे एविडेंस रूम के सिपाही को जिम्मेदार ठहराया। कांस्टेबल को समय से पहले रिटायर कर दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।


स्विट्जरलैंड की एक टूरिस्ट ने 16,000 का लॉबस्टर किया ऑर्डर, महिला की दरियादिली इंटरनेट पर वायरल

केंद्रीय मंत्री ने जब बंदरों का कारनाम किया था शेयर

इस साल की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजु ने तीन बंदरों की एक क्लिप शेयर की थी। तीन बंदर एक स्मार्टफोन चलाते दिखाई दे रहे थे। पोस्ट की कैप्शन में लिखते हैं कि डिजिटल साक्षरता की सफलता को देखिए किस स्तर पर जा पहुंची है। बता दें कि वीडियो में तीनों बंदर एक इंसान की तरह ही फोन चला रहे हैं। साथ ही लंबे समय तक उसमें होने वाली चीजों को ऑब्जर्व करते रहे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।