पश्चिम बंगाल में एक रेलवे ऑफिसर के दफ्तर में एक ग्रे रंग का लंगूर घुस गया। अधिकारियों ने उसे डेस्क पर बैठकर कंप्यूटर पर कुछ टाइप करते हुए देखा। ये वीडियो बोलपुर स्टेशन के इनक्वायरी ऑफिस की है। इस वीडियो में अधिकारी आपस में बात करते हुए और हंसते हुए सुनाई दे रहे हैं। एक अधिकारी वीडियो में कह रहा है इसे यहां से हटाओ! दूसरा अधिकारी पूछ रहा है कि इसे कैसे हटाऊं अगर इसने मुझे थप्पड़ मार दिया तो। इसके बाद वीडियो में सब हंसते हुए सुनाई दे रहे हैं।
