Get App

सूजी और रवा में क्या है अंतर? अच्छे-अच्छे लोग खा जाते है गच्चा

Difference between Sooji and Rava: बहुत से लोग किचन में हर तरह का सामान रखते हैं। ऐसे ही आपके किचन में भी पोहा, रवा, सूजी, मसाले जैसी तमाम चीजें मिल जाएंगी। सूजी का हलवा भी आपने खूब खाया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूजी और रवा एक ही है या इसमें कुछ अंतर है। बहुत से लोगों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2024 पर 5:04 PM
सूजी और रवा में क्या है अंतर? अच्छे-अच्छे लोग खा जाते है गच्चा
Difference between Sooji and Rava: सूजी थोड़ी पीसी हुई होती है, जबकि रवा थोड़ा दरदरा होता है।

सूजी का हलवा आपने खूब खाया होगा। वहीं रवा से बनी हुई चीजें भी खूब खाई होंगी। रवा का डोसा काफी मशहूर होता है। बहुत से लोग सूजी और रवा को एक ही लाठी से हांक देते हैं। यानी सूजी और रवा को एक ही मानते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर सूजी और रवा एक ही है तो लोग सूजी का डोसा और रवा का हलवा भी कह सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं कहा जाता है। यह देखने में एक जैसा होता है। भारतीय रसोई में दोनों पाए जाते हैं। इसका खूब इस्तेमाल भी होता है। लोग बड़े चाव से सूजी का हलवा खाते हैं।

दरअसल, सूजी और रवा दोनों ड्यूरम गेहूं से ही बनते हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां खाद्य पदार्थों को अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है। उत्तर भारत और पाकिस्तान में लोग सूजी के नाम से जानते हैं। वहीं दक्षिण भारत में ज्यादातर लोग रवा कहते हैँ। इसकी पहचान ऐसे कर सकते हैं कि सूजी थोड़ी पिसी हुई होती है। वहीं रवा थोड़ा दरदरा होता है।

सूजी और रवा में अंतर

इस सवाल का जवाब है कि इनमें कोई अंतर नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सूजी और रवा को सेमोलिना के नाम से जाना जाता है। सेमोलिना भी सूजी का ही एक और नाम है। जिसे इटालियन ओरिजन का माना जाता है। ये विदेशों में इसी नाम से बिकता है और इसे अधिकतर मीडियम कंसिस्टेंसी का ही माना जाता है। इसे बनाने के लिए खास तरह का गेहूं इस्तेमाल किया जाता है, जिसे ड्यूम गेहूं कहते हैं। सूजी का इस्तेमाल कई भारतीय व्यंजनों में किया जाता है, चाहे वे मीठे हों या नमकीन, इसे घोल में या मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सूजी का इस्तेमाल करने वाले कुछ डिश हैं- रवा डोसा, रवा इडली, रवा कचौड़ी, उपमा, रवा लड्डू और ढोकला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें