Get App

इस भारतीय स्टार्टअप ने कर्मचारियों को ऑफिस में आधे घंटे तक सोने की दी इजाजत, NASA की स्टडी के आधार पर लिया फैसला

बेंगलुरु मुख्यालय वाली वेकफिट (Wakefit) ने कंपनी के सभी कर्मचारियों को काम के दौरान 30 मिनट तक की झपकी (Naptime) लेने की इजाजत दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2022 पर 4:11 PM
इस भारतीय स्टार्टअप ने कर्मचारियों को ऑफिस में आधे घंटे तक सोने की दी इजाजत, NASA की स्टडी के आधार पर लिया फैसला
Wakefit के कर्मचारियों को हर रोज दोपहर 2 से 2:30 बजे तक झपकी लेने की इजाजत होगी

ऑफिस में काम के दौरान सोना (Sleep At Work), कई लोगों को सपना होता है। बेंगलुरु मुख्यालय वाली कंपनी वेकफिट (Wakefit) अब अपने कर्मचारियों का यह सपना सच करने जा रही है। कंपनी के को-फाउंडर चैतन्य रामलिंगगौड़ा (Chaitanya Ramalingegowda) ने बुधवार को कर्मचारियों को भेजे एक इंटरनल मेल में ऐलान किया कि कंपनी के सभी स्टाफ को अब काम के दौरान 30 मिनट तक की झपकी (Naptime) लेने की इजाजत होगी।

वेकफिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर इस मेल का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें रामलिंगगौड़ा ने लिखा है, "हमने दोपहर में काम के दौरान झपकी लेने को समान्य बात बनाने का फैसला किया है। हम अपने सभी कर्मचारियों के लिए दोपहर 2 से 2:30 बजे को आधिकारिक झपकी लेने का समय घोषित करते हैं।"

रामलिंगगौड़ा ने नासा और हार्वर्ड की स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि दोपहर में झपकी लेने से आदमी की परफॉर्मेंस और प्रोडक्टिविटी बेहतर होती है। उन्होंने कहा, "हम 6 सालों से अच्छी नींद से जुड़े बिजनेस में है। इसके बावजूद हम इसके सबसे अहम पहलू- दोपहर की झपकी के साथ न्याय करने में विफल रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें