Get App

VIDEO: 'तुम मेरे गेट पर खड़े हो, हटो यहां से', हाइवे पर महिला बाइकर्स के साथ शख्स ने किया ऐसा बर्ताव, लोग बोले- हम भी यहां खड़े होंगे

वीडियो शूट करने वाली महिला बाइकर शेरोन सैमुअल ने इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा, "बेंगलुरु के NICE रोड, पर मेरे और मेरे दोस्तों के साथ दिनदहाड़े ऐसा हुआ। हम थोड़ा पानी पीने और टोल टिकट लेने के लिए रुके थे। बाइक चल रही थी। हमारा वहां रुकने का कोई इरादा नहीं था, तभी खुद को वकील बताने वाले इस आदमी ने ऐसा किया! #safetyforwomen

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2023 पर 9:29 PM
VIDEO: 'तुम मेरे गेट पर खड़े हो, हटो यहां से', हाइवे पर महिला बाइकर्स के साथ शख्स ने किया ऐसा बर्ताव, लोग बोले- हम भी यहां खड़े होंगे
हाइवे पर महिला बाइकर्स के साथ शख्स ने किया ऐसा बर्ताव

बेंगलुरु (Bengaluru) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी को हाईवे पर रुकने को लेकर महिला बाइक सवारों (Women Bikers) से बहस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखते ही देखते बहस तेज हो जाती है और आदमी को बाइकर्स में से एक की बाइक की चाबी छीनते हुए देखा जा सकता है। कथित तौर पर ये घटना दक्षिण बेंगलुरु में गोटीगेरे के पास NICE रोड पर हुई।

वीडियो शूट करने वाली महिला बाइकर शेरोन सैमुअल ने इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा, "बेंगलुरु के NICE रोड, पर मेरे और मेरे दोस्तों के साथ दिनदहाड़े ऐसा हुआ। हम थोड़ा पानी पीने और टोल टिकट लेने के लिए रुके थे। बाइक चल रही थी। हमारा वहां रुकने का कोई इरादा नहीं था, तभी खुद को वकील बताने वाले इस आदमी ने ऐसा किया! #safetyforwomen"

वहीं दूसरी बाइक सवार प्रियंका प्रसाद ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर मदद मांगी। उन्होंने कहा “यही तो दिक्कत है। कृपया हमारी मदद करें। हम बन्नेरघट्टा एंट्री NICE रोड पर हैं।"

वीडियो में वकील होने का दावा करने वाले शख्स को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ये रुकने की जगह नहीं है और बाइकर्स को आगे बढ़ना चाहिए। कुछ जोरदार बहस के बाद, वह आदमी अचानक अपना आपा खो बैठा और सड़क पार कर के महिला बाइकर्स के पास आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें