Get App

Zombie drug: अमेरिका की सड़कों पर जोंबी की तरह क्यों घूम रहे हैं लोग? सोशल मीडिया पर वायरल हुए खौफनाक वीडियो

Zombie drug: सोशल मीडिया पर फिलाडेल्फिया के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहे हैं, और सड़कों पर अजीबो गरीब हरकतें करते हुए दिख रहे हैं। वे अपना होश खो बैठते हैं, उनमें सुस्ती सी छा जाती और लंबी-लंबी सांस लेने लगते हैं। इसी तरह के वीडियो पिछले साल भी वायरल हुए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2023 पर 4:22 PM
Zombie drug: अमेरिका की सड़कों पर जोंबी की तरह क्यों घूम रहे हैं लोग? सोशल मीडिया पर वायरल हुए खौफनाक वीडियो
Zombie drug: अमेरिका की सड़कों पर जोंबी की तरह क्यों घूम रहे हैं लोग?

Zombie drug: अमेरिका की सड़कों पर इन दिनों बड़ा ही दहशत का माहौल है। लोगों को आने वाले किसी खतरे की आशंका है और इसके पीछे कारण है- एक जोंबी ड्रग। इस दवा का नाम है Xylazine, जिसे "tranq", "tranq Dope" या जोंबी ड्रग के नाम से भी जाना जाता है। इस दवा का असर लोगों पर कुछ ऐसा होता है कि वे अपना होश खो बैठते हैं, उनमें सुस्ती सी छा जाती और लंबी-लंबी सांस लेने लगते हैं। इसके इस्तेमाल के बाद लोग अपने सहारे से खड़े तक नहीं हो पाते। अब इस पदार्थ को लेकर पब्लिक सेफ्टी का मुद्दा भी गंभीर हो गया है।

सोशल मीडिया पर फिलाडेल्फिया के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहे हैं, और सड़कों पर अजीबो गरीब हरकतें करते हुए दिख रहे हैं।

इस ड्रग को लेने वालों की स्किन पर कच्चे घाव हो सकते हैं, जो बार-बार संपर्क में आने से तेजी से फैल सकती है। इसकी शुरुआत अल्सर से होती है। ये डेड स्किन को हार्ड कर देता है, जिसे एस्कर कहते है और अगर इसका इलाज न कराया जाए, तो इसके बेहद ही घातक नतीजे होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें