Get App

क्या आपको अभी भी नहीं मिल रहा Amul का मक्खन, जानें कारण और कब शुरू होगी सप्लाई

Amul Butter Supply: दिल्ली-एनसीआर में ज्यादातर लोग अमूल और मदर डेयरी के मक्खन की कमी को झेल रहे हैं। कंपनियों के मुताबिक दिसंबर तक मक्खन की कमी को पूरा करने के लिए अमूल और मदर डेयरी मक्खन का प्रोडक्शन बढ़ा रहे हैं। अगले 10-15 दिनों में सभी स्थानों पर सप्लाई सामान्य हो जाएगी। वहीं, मदर डेयरी के अधिकारी के मुताबिक प्रोडक्शन में तेजी आई है और जल्द ही सप्लाई सामान्य होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2022 पर 6:59 PM
क्या आपको अभी भी नहीं मिल रहा Amul का मक्खन, जानें कारण और कब शुरू होगी सप्लाई
Amul Butter Supply: दिल्ली-एनसीआर में ज्यादातर लोग अमूल और मदर डेयरी के मक्खन की कमी को झेल रहे हैं।

Amul Butter Supply: दिल्ली-एनसीआर में ज्यादातर लोग अमूल और मदर डेयरी के मक्खन की कमी को झेल रहे हैं। कंपनियों के मुताबिक दिसंबर तक मक्खन की कमी को पूरा करने के लिए अमूल और मदर डेयरी मक्खन का प्रोडक्शन बढ़ा रहे हैं। अमूल ब्रांड के मालिक गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के एमडी आर एस सोढ़ी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि अगले 10-15 दिनों में सभी स्थानों पर सप्लाई सामान्य हो जाएगी। वहीं, मदर डेयरी के अधिकारी के मुताबिक प्रोडक्शन में तेजी आई है और जल्द ही सप्लाई सामान्य होगी।

इन कारणों से मक्खन की सप्लाई पर पड़ा असर

देश भर में मक्खन की सप्लाई पर असर दूध की सप्लाई में गिरावट होने से नजर आ रहा है। जुलाई-अक्टूबर सीजन में मक्खन की डिमांड अधिक रहती है लेकिन इस दौरान दूध की सप्लाई कम रही है। इंडस्ट्री के मुताबिक दूध की सप्लाई में कमी के कई कारण रहे। इसमें पहला कारण मवेशियों में गांठदार स्किन जैसी बीमारी रही। इसके अलावा चारा महंगा होना और किसानों के डेयरी कारोबार छोड़ने के कारण कमी दूध सप्लाई में हुई है।

होटल, केटरिंग इंडस्ट्री पर भी पड़ा असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें