UP RERA : होमबायर्स के हितों की रक्षा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority) यानी यूपी रेरा ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी रेरा ने उसके आदेशों का पालन नहीं करने पर 13 रियल एस्टेट कंपनियों पर 1.77 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। UP RERA ने 19 दिसंबर को राजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई अपनी 111वीं बैठक में प्रमोटर्स द्वारा उसके आदेशों के अनुपालन की समीक्षा की। इसमें पाया गया कि अथॉरिटी की ओर से पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद कुछ प्रमोटर्स ने उसके आदेशों का पालन नहीं किया।
